इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, हताहतों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी.इबोला प्रकोप के 100 दिन पूरे, बढ़ते मामलों पर वैश्विक उदासीनता की महासचिव ने की निन्दा.म्याँमार में रोहिंग्या समुदाय की ‘हृदयविदारक’ पीड़ा पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिन्ता.अफ़ग़ानिस्तान में 10 लाख बच्चे जानलेवा कुपोषण की चपेट में.घातक स्वायत्त हथियारों पर सख़्त वैश्विक नियंत्रण के लिए यूएन महासचिव और रैड क्रॉस अध्यक्ष की संयुक्त अपील.और, भारत यात्रा के दौरान उप महासचिव आमिना मोहम्मद ने कहा, एआई का भविष्य तय करने में युवजन की भूमिका अहम.
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... डीआर काँगो में बेक़ाबू होता इबोला प्रकोप, 70 हज़ार टीका ख़ुराकें भेज रहा संयुक्त राष्ट्र.यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमलों में 17 लोगों की मौत, महासचिव ने युद्धविराम की अपील दोहराई.ग़ाज़ा में 94 प्रतिशत लोगों को आश्रय की ज़रूरत, लेबनान और पश्चिमी तट में बढ़ती कार्रवाई पर यूएन चिन्तित.कोलम्बिया में 12 लाख भूकम्प पीड़ितों को सहायता की ज़रूरत, कई समुदाय अब भी पहुँच से बाहर.नए अमेरिकी प्रतिबन्धों पर ICC की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा - न्यायालय की स्वतंत्रता पर ‘खुला हमला’.और, आपदाओं व संकटों में पत्रकारिता की अहमियत पर संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट.
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... तालेबान शासन के पाँच सालों में 'सार्वजनिक जीवन से मिटा’ अफ़ग़ान महिलाओं का अस्तित्व, मानवाधिकार विशेषज्ञों ने अधिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की अपील की.यूक्रेन में जुलाई में आम नागरिकों के हताहत होने की संख्या, मार्च 2022 के बाद सबसे अधिक.डीआर काँगो में इबोला निगरानी में सुधार, मगर संक्रमण की रफ़्तार अब भी तेज़.कोलम्बिया में भूकम्प पीड़ितों की सहायता के लिए राहत कार्रवाई में जुटा संयुक्त राष्ट्र.IOM के नए आँकड़ों के अनुसार, 2026 में प्रवासियों की मौतों में भारी बढ़ोत्तरी.और, जुलाई रहा वैश्विक स्तर पर अब तक का दूसरा सबसे गर्म महीना.
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... यूक्रेन की राजधानी कीव पर घातक हमलों की निन्दा, महासचिव ने कहा अन्तरारष्ट्रीय क़ानून का ‘स्पष्ट उल्लंघन.’ग़ाज़ा में ‘युद्धविराम’ के बावजूद 300 दिनों में 300 बच्चों की मौत.अफ़ग़ानिस्तान में भूख संकट गहराया, लाखों लोग खाद्य सहायता से वंचित.डीआर काँगो में विस्थापन शिविरों तक पहुँचा इबोला वायरस, बढ़ते इबोला प्रकोप के बीच नए टीके का परीक्षण शुरू.परमाणु त्रासदी के 81 वर्ष बाद भी हिरोशिमा उम्मीद की मिसाल.और, भारत के आन्ध्र प्रदेश में मैन्ग्रोव वृक्ष बने तटीय सुरक्षा कवच.
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... WMO की चेतावनी: आने वाले महीनों में और प्रबल हो सकता है अल-नीनो.घातक रूसी हमलों से यूक्रेन के शहरों में भारी नुक़सान.DRC में इबोला के 3,200 से अधिक मामले, भूख से राहत प्रयासों में बाधा.अफ़ग़ानिस्तान लौट रहे लोगों पर मानव तस्करी और शोषण का बढ़ता ख़तरा.बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों की तस्करी और समुद्री मौतें रोकने की अपील.भारत का प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ, यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल.
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... मध्य पूर्व में समुद्री तनाव बढ़ा, लाल सागर में हूती हमलों से क्षेत्रीय युद्ध फैलने का ख़तरा. योरोप में जंगल की आग का क़हर, हज़ारों लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए.सुरक्षा परिषद में चर्चा - खनिज सम्पदा युद्ध नहीं, विकास का ज़रिया बने.अफ़ग़ानिस्तान में विनाशकारी बाढ़ से 26 लोगों की मौत, यूएन ने राहत कार्रवाई तेज़ की.दक्षिण-पूर्व एशिया में संगठित अपराध का बढ़ता ख़तरा, यूएन रिपोर्ट की चेतावनी.और, भारत यात्रा पर यूएन जलवायु प्रमुख का सन्देश - अगली औद्योगिक क्रान्ति की धुरी है स्वच्छ ऊर्जा.
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... चीन से यूएन प्रमुख की अपील - AI का भविष्य मुट्ठी भर ताक़तें नहीं, पूरी मानवता तय करे.पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर में चुनाव से पहले तनाव, संयम बरतने का आहवान.म्याँमार तट के पास दो नौकाएँ पलटने की आशंका, लगभग 500 रोहिंग्या यात्रियों की सलामती की चिन्ता.WHO की चेतावनी - DRC में आग की तरह फैल रहा है इबोला, SDG लक्ष्यों के लिए 4 ट्रिलियन डॉलर की वित्तीय खाई पाटने पर सहमति.
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... यूक्रेन संकट पर सुरक्षा परिषद की आपात बैठक, संयुक्त राष्ट्र ने कूटनैतिक प्रयासों पर दिया ज़ोर.होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाज़ों की आवाजाही लगभग ठप, सैकड़ों जहाज़ों पर लगभग 6,000 नाविक फँसे.सतत विकास पर संयुक्त राष्ट्र का उच्चस्तरीय राजनैतिक मंच न्यूयॉर्क में शुरू.AI के दौर में बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए नया अन्तरराष्ट्रीय गठबंधन.अफ़ग़ानिस्तान में गहराता विस्थापन संकट.योरोप में भीषण गर्मी ने तोड़े दशकों पुराने रिकॉर्ड.
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... वेनेज़ुएला में विनाशकारी भूकम्प के बाद अस्पतालों पर भारी दबाव. अस्थाई आश्रय स्थलों में बीमारियाँ फैलने का जोखिम बढ़ा.यूक्रेन में रूस के भीषण हमलों के बाद मलबे में फँसे लोगों को बचाने के प्रयास जारी.विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हंटावायरस प्रकोप समाप्त होने की घोषणा की. लेकिन डीआर काँगो में इबोला संक्रमण का प्रसार जारी.एआई के अवसरों और जोखिमों पर पहला स्वतंत्र वैश्विक वैज्ञानिक आकलन जारी, यूएन प्रमुख ने किया स्वागत.अल-नीनो के तेज़ होने से दुनिया भर में चरम मौसम की आशंका बढ़ी.
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... वेनेज़ुएला में दो शक्तिशाली भूकम्पों ने मचाई व्यापक तबाही, 200 से अधिक लोगों की मौत, 68 लाख प्रभावित. यूएन एजेंसियाँ बचाव एवं राहत कार्यों में दे रही हैं मदद.होर्मुज़ जलडमरूमध्य में फँसे ढाई हज़ार समुद्री नाविकों को सुरक्षित बार निकाला गया, लेकिन जहाज़ पर हमले से रोकी गई मुहिम.ग़ाज़ा और पश्चिमी तट में फ़लस्तीनी बच्चों को इसराइल जानबूझकर बना रहा है निशाना, स्वंतत्र मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट.योरोप समेत कई हिस्सों में भीषण गर्मी का क़हर, कई देशों में रैड अलर्ट और तापमान सामान्य से काफ़ी ऊपर.सड़कों पर ड्राइवर के बिना यानि स्वतः चलने वाली कारों को अनुमति देने
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... ग़ाज़ा में युद्धविराम के दौरान भी बच्चों की मौत की बढ़ती संख्या पर गहरी चिन्ता, विशाल मानवीय ज़रूरतों के बीच वित्तीय सहायता की अपील.अमेरिका-ईरान समझौते का स्वागत, परमाणु सत्यापन में सहयोग को तैयार IAEA. अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान फ़रमान से बाल विवाह बढ़ने और महिलाओं के अधिकारों पर असर की आशंका.अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नहीं हो सकती नफ़रत फैलाने का बहाना, ऑनलाइन हेट स्पीच पर चिन्ता. और, 2025 में बाल अधिकार उल्लंघन चरम पर, सरकारी बल अधिक ज़िम्मेदार.मानव स्वास्थ्य व कल्याण, मानसिक शान्ति और ख़ुशहाल जीवन के लिए, 21 जून को मनाया जा रहा है अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... होर्मुज़ में तनाव व संकट बरक़रार, एक जहाज़ पर हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत. यूएन प्रमुख ने की शान्ति स्थापना की अपील.अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं पर सत्तारूढ़ तालेबान शासन का दमन बढ़ा, मानवाधिकारों का सम्मान किए जाने की पुकार.काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य -DRC में इबोला पर क़ाबू पाने के लिए तेज़ प्रयास जारी, मगर संक्रमण कोविड से भिन्न. दुनिया भर में शरणार्थियों की संख्या हुई कुछ कम, मगर अब भी करोड़ों को व्यापक मदद की दरकार.मानवाधिकार हैं मानवता के डीएनए का हिस्सा, कहा उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने, वैश्विक मानवाधिकार गठबन्धन आया वजूद में.भारत में लोगों को तम्ब
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ: अन्तरराष्ट्रीय शान्तिरक्षा दिवस पर उन साढ़े चार हज़ार से अधिक शान्तिरक्षकों का सम्मान, जिन्होंने किया अपना सर्वोच्च बलिदान. इस बीच शान्तिरक्षा के दौरान असाधारण सेवा के लिए सम्मानित होने वालों में एक भारतीय मेजर अभिलाषा बराक भी शामिल.काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला पर क़ाबू पाने के प्रयास जारी, सावधानियों की भी पुकार.म्याँमार में 2017 में जानलेवा दमन से बचने के लिए पनाह लेने बांग्लादेश पहुँचे रोहिंग्या शरणार्थियों को नहीं भुला देने की पुकार.भोजन का सुरक्षित होना है बेहद ज़रूरी, भोजन में लापरवाही से हो जाती हैं लाखों मौतें.
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ: काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में घातक इबोला वायरस का प्रकोप जारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम जुटी नियंत्रण प्रयासों में.साल 2025 में हिंसक टकराव सम्बन्धी यौन हिंसा मामलों में दोगुना उछाल, युद्ध के एक हथियार के रूप में किया गया इस्तेमाल.यूक्रेन युद्ध बेक़ाबू होने के जोखिम के बीच, सुरक्षा परिषद की आपात बैठक, मौत का घातक चक्र रोकने का आग्रह.रिकॉर्ड ध्वस्त कर देने वाले गर्म वर्षों की ओर बढ़ रही है दुनिया, यूएन मौसम विज्ञान एजेंसी की चेतावनी.और अन्तरराष्ट्रीय शान्तिरक्षक दिवस पर लेबनान में सेवारत भारतीय मेजर समेत चार यूएन शान्तिरक्षकों को मिला सम्मान.
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ: काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला वायरस का प्रकोप, नियंत्रण प्रयासों में जुटी यूएन एजेंसियाँ.ग़ाज़ा में स्वास्थ्य सेवाएँ ठप और बिगड़ रहे हैं मानवीय हालात, यूएन ने की शान्ति स्थापना की अपील.अफ़ग़ान शरणार्थियों के मेज़बान देशों से आग्रह, शरण चाहने वालों को उनकी इच्छा के विरुद्ध अफ़ग़ानिस्तान वापिस न भेजा जाए.बढ़ते शहरीकरण के बीच सुरक्षित और समावेशी शहरों की चुनौती पर भारत में UN -Habitat के नीलेश प्रकाश राजाध्यक्ष के बातचीत.और सुनेंगे - दक्षिण सूडान में महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों पर, वहाँ तैनात एक भारतीय चिकित्सक का निजी अनुभव.
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ: ग़ाज़ा पट्टी और पश्चिमी तट व लेबनान में इसराइली सैन्य हमले जारी, हिंसा और विस्थापन की चपेट में लाखों लोग.यूक्रेन में रूसी सैन्य बल ने किया अब तक का सबसे गहन व लम्बे समय तक चलने वाले हमला.हंटावायरस से प्रभावित MV होंडियस जहाज़ का मिशन हुआ पूरा, WHO ने कहा - फ़िलहाल जोखिम कम.खाद्य पैकेजिंग में रीसायकिल प्लास्टिक का प्रयोग हो सकता है ख़तरनाक, विशेषज्ञों की चेतावनी.'निकोटीन पाउच' के जाल में फँस रहे युवा व किशोर, WHO ने इसके लुभावने आक्रामक प्रचार पर जारी किया बड़ा ऐलर्ट.
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ: लेबनान में लागू नाज़ुक युद्धविराम के बावजूद, लोगों की हत्याओं व विस्थापन का सिलसिला जारी.तेल की बढ़ती क़ीमतों ने फिर उजागर किया प्लास्टिक और जीवाश्म ईंधन के बीच का सम्बन्ध.अटलांटिक महासागर में एक क्रूज़ जहाज़ पर फैला हंटावायरस प्रकोप, WHO ने कहा, यह कोविड जैसी किसी नई महामारी की शुरुआत नहीं.संयुक्त राष्ट्र ने की प्रवासन समझौते पर प्रगति की समीक्षा, भारत के ‘e-Migrate’ मॉडल की सराहना और प्रवासी अधिकारों पर ज़ोर. दुनिया भर में लगभग 3 अरब लोग पर्याप्त आवास से वंचित, आगामी विश्व शहरी मंच के 13वें सत्र में होगी चर्चा.
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ: मध्य पूर्व क्षेत्र में जारी हिंसक युद्ध और होर्मुज़ समुद्री मार्ग में व्यवधान का आर्थिक असर दुनिया भर में, लेबनान में और बिगड़ रहे हैं मानवीय हालात.संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक का भारत दौरा, मुश्किल भरे दौर में एकजुटता की की अपील.नागरिकों की ख़ुशहाली के बारे में क्यों दिया जाता है – भूटान का उदाहरण. बताएंगे - भूटान में यूएन रैज़िडैंट कोऑर्डिनेटर – गौरव रे.दुनिया भर में सैन्य बजटों में हो रही है बेतहाशा वृद्धि, इससे - लोगों के विकास का अधिकार किस तरह होता है प्रभावित.सऊदी अरब में 'शोषणकारी कफ़ाला' व्यवस्था को समाप्त करने की अपील, प्रवासी
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... दुनिया भर में सबसे अधिक भूख, सिमटी कुछ चुनिन्दा युद्धग्रस्त देशों में.लेबनान में इसराइली हमलों से मानवाधिकारों के गम्भीर उल्लंघन पर चिन्ता, हिज़बुल्लाह के हमलों से भी अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून का उल्लंघन.मध्य पूर्व में संकट से तेल व गैस के बाद अब खनिजों की भारी कमी, देशों के बीच मची होड़.कामकाज के लम्बे घंटे, रोज़गार की असुरक्षा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसे जोखिमों के कारण, हर साल हो जाती है लगभग 9 लाख लोगों की मौत.तेज़ गति से भागती कृत्रिम बुद्धिमत्ता - यानि AI पर - क्यों है नियम रूपी लगाम कसे जाने की ज़रूरत.
इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... लेबनान में कई सप्ताह से धधक रहे हिंसक टकराव पर विराम की घोषणा, यूएन महासचिव ने किया स्वागतस्वास्थ्य सेवाओं पर भीषण दबाव, बच्चों के लिए जोखिम, विस्थापित आबादी के लिए गहरी पीड़ा सूडान में गृहयुद्ध के तीन वर्ष, आम नागरिकों की विशाल आवश्यकताएँ, बर्लिन में एकजुटता सम्मेलन रॉकेट से होने वाला उत्सर्जन और अन्तरिक्ष में फैलता प्रदूषण बढा रहा है चिन्ताएँसंयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव के चयन की प्रक्रिया शुरू, कुछ दिलचस्प जानकारीऔर, यूएन में युवा फ़ोरम में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुँची भारत की युवा कार्यकर्ता के साथ बातचीत
इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... मध्य पूर्व में अमेरिका व ईरान के दरम्यान युद्धविराम की घोषणा के बाद, कुछ शान्ति के आसार, मगर तनाव और भ्रम अब भी बरक़रार. शनिवार को पाकिस्तान में होने वाली है बातचीत.सूडान में भीषण युद्ध को हो रहे हैं तीन वर्ष, जिस दौरान हुई है भयावह क्रूरता और यौन हिंसा. लाखों लोग अब भी विस्थापित.अतीत की तुलना में महिलाओं का औसत जीवन हुआ लम्बा मगर स्वास्थ्य कसौटी पर हालात अब भी बहुत अच्छे नहीं, आख़िर क्या हैं कारण.पृथ्वी पर जीवन के लिए अत्यन्त ज़रूरी – पानी की अहमियत को आख़िर इनसान क्यों नहीं समझ पा रहा है.कहावत है कि Health is Wealth यानि स्वास्थ्य ही असली सम्पदा है मगर फ
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... यूएन प्रमुख ने मध्य पूर्व युद्ध का दायरा फैलने और इसके गम्भीर वैश्विक प्रभावों के बारे में जताई गहरी चिन्ता, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अनुरूप समाधान निकाले जाने पर ज़ोर. मध्य पूर्व युद्ध ने तेल व गैस जैसे ऊर्जा साधनों की आपूर्ति पर डाला गम्भीर असर, दक्षिण एशिया क्षेत्र भी अछूता नहीं. ऐसे में सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा जैसे अक्षय साधनों की तरफ़ बढ़त के लिए बढ़ रही है हिमायत.मुख्य रूप से फ़लस्तीनियों के लिए, मृत्युदंड का प्रावधान करने वाले इसराइली क़ानून को रद्द किए जाने की पुकार.
इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... ईरान के मिनाब बालिका स्कूल पर हुए हमले में मृत छात्राओं के लिए न्याय की पुकार, मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने, अमेरिका से जाँच के नतीजे प्रकाशित करने की भी मांग की.यूएन प्रमुख ने मध्य पूर्व में युद्ध को बताया नियंत्रण के बाहर, Diplomacy का सहारा लेने की अपील, बिगड़ते हालात से वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर मंडराता ख़तरा.यूक्रेन में युद्ध के चार वर्ष बाद भी, आम लोगों के लिए लगातार बढ़ रहा है ख़तरा, मानवाधिकार परिषद में चर्चा.400 वर्षों तक जारी रही पार-अटलांटिक दास प्रथा है, मानवता के विरुद्ध गम्भीर अपराध, पीड़ितों के लिए न्याय और मुआवज़ा मुहैया कराने की मां
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... मध्य पूर्व में धधकते युद्ध में जान-माल की व्यापक हानि, लाखों लोग विस्थापित.यूएन महासचिव ने कहा, हिंसक टकराव को बेक़ाबू होने से रोकना होगा', युद्ध पर कूटनीति की विजय है ज़रूरी.अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती इलाक़ों में पाकिस्तान के साथ झड़पों और ईरान में संकट ने बढ़ाई अफ़ग़ान नागरिकों की मुश्किलें.ग़ाज़ा पट्टी से मरीज़ों को, बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने के लिए खोली गई है रफ़ाह सीमा चौकी.5 वर्ष की आयु से पहले ही हो रही है, लगभग 50 लाख बच्चों की मौत, यूएन की एक नई रिपोर्टऔर, विश्व जल दिवस के अवसर पर एक विशेष बातचीत - किस तरह की जा सकती है इस अहम संसाधन की रक्षा
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है: ईरान, लेबनान समेत मध्य पूर्व के अनेक देश भीषण संकट की चपेट में, ईंधन आपूर्ति व खाद्य क़ीमतों पर बढ़ता प्रभाव, लगातार बिगड़ रही है मानवीय स्थिति.मध्य-पूर्व की उथल पुथल और पाकिस्तान के साथ झड़पों ने बढ़ाई अफ़ग़ानिस्तान के लोगों की मुश्किलें.रूस द्वारा यूक्रेनी बच्चों को जबरन अपने नियंत्रण वाले इलाक़ों में ले जाया जाना, मानवाधिकार जाँचकर्ताओं ने बताया 'मानवता के विरुद्ध अपराध'. विश्व भर में लगभग दो-तिहाई बच्चों के साथ ऑनलाइन डराए-धमकाए की घटनाएँ, मामलो में हो रही है लगातार वृद्धि.महिलाओं की स्थिति पर आयोग के 70वें सत्र की हुई शुरूआत, न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्याल